सीएम और मंत्रियों का कांग्रेस-झामुमो नेताओं ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

बुधवार को गोड्डा के महागामा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से लौटने के क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत हेलीकॉप्टर से देवघर एयरपोर्ट पहुंचे.

देवघर. बुधवार को गोड्डा के महागामा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से लौटने के क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत हेलीकॉप्टर से देवघर एयरपोर्ट पहुंचे. देवघर एयरपोर्ट पर महागठबंधन के नेताओं ने उनका स्वागत किया. उसके बाद मुख्यमंत्री श्री सोरेन विशेष विमान से रांची रवाना हो गये. उनके साथ मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी थीं. मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा सहित अन्य झामुमो नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुष्प गुच्छ तथा अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. नेताओं ने मंत्री दीपिका सिंह पांडेय का भी स्वागत किया. इस दौरान कांग्रेस जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल, झामुमो नेता सुरेश साह, जीपी धनंजय मंडल, हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य अजय नारायण मिश्रा, सूरज झा, नंदकिशोर दास सहित कई नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >