मधुपुर. लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर झील तालाब छठ पूजा सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को शहर के विभिन्न छठ घाटों का गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया. समिति के सदस्यों ने बताया कि सुल्तानगंज से गंगाजल लाकर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा के माध्यम से शहर के सभी प्रमुख घाटों का पुरोहितों द्वारा शुद्धिकरण किया गया. जिसमें पम्पू तालाब, नावाडीह भेड़वा स्थित छठ घाट, लालगढ़, लखना, पाथरोल के पाठक तालाब, ठाकुरबाड़ी तालाब व गजंडा छठ घाट को शुद्धिकरण किया गया. मौके पर झील तालाब छठ पूजा समिति के अध्यक्ष सोनू गुप्ता, संतोष शरण, अवनी भूषण, संजय यादव, सुमन चौधरी, पप्पू चौधरी, मोती सिंह, सचिन रवानी, अंकित लच्छिरामका, ऋषभ भारद्वाज, अमर शर्मा, दीपक मिश्रा, अंकित शरण, सुदामा यादव, विक्की कश्यप, अजित दुबे, विष्णु गुप्ता, किसन बथवाल, अमित दुधेरिया, शेखर चौधरी, नीतीश पांडेय आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
