नॉकआउट क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में देवघर की टीम विजयी

मधुपुर के बावनबीघा स्थित रेलवे टीटीसी मैदान में मधुपुर क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित टी 20 चैलेंजर कप नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता

मधुपुर. शहर के बावनबीघा स्थित रेलवे टीटीसी मैदान में मधुपुर क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित टी 20 चैलेंजर कप नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल में सोमवार को चितरा व डीसीए देवघर के बीच खेला गया. टॉस जीतकर चितरा ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाया. चितरा की ओर से तालिब ने 35 व राज रौशन ने 25 रन की पारी खेली. वहीं जवाबी पारी खेलते हुए देवघर की टीम 13. 5 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर ली. देवघर की ओर से परवेज ने 52 व जुनैद ने 22 रन बनाया. चितरा के अमित ने तीन व प्रभाकर ने दो बल्लेबाज को आउट किया. देवघर के परवेश शेख को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया. अंपायर के रूप में खुशहाल शेख व रेहान रहे. मधुपुर क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीम में हिस्सा ले रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >