नहाय-खाय के साथ चैती छठ आरंभ, खरना आज

मधुपुर में नेम निष्ठा से चैती छठ का आयोजन

मधुपुर. लोक आस्था का महापर्व चैती छठ रविवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ. पर्व में स्वच्छता का विशेष महत्व होता है. छठ के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. नहाय खाय में व्रती अरवा चावल, चना दाल, कद्दू की सब्जी का भोग लगाने के पश्चात प्रसाद ग्रहण करती है. इसके साथ ही चार दिवसीय चैती छठ का अनुष्ठान शुरू हो गया. सोमवार को खरना पूजन होगा. मंगलवार को संध्या अर्घ्य व बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ पर्व का विधिवत समापन होगा. चैती छठ को लेकर लोगो मे उत्साह का माहौल है. पर्व को लेकर शहर का मुख्य आकर्षक केंद्र झील तालाब है. जहां व्रती भगवान भास्कर काे अर्ध्य देगी. पर्व को लेकर छठ पूजा सेवा समिति के द्वारा छठ घाट को सजाने संवारने का काम शुरू हो गया है. छठ घाट पर पंडाल का निर्माण तेजी से हो रहा है. इसके अलावा साफ-सफाई, बिजली और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >