मारगोमुंडा : अवैध बालू लोड ट्रैक्टर मामले में प्राथमिकी दर्ज

एसआइ के लिखित बयान पर मामला दर्ज

मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र लालपुर में पुलिस के साथ धक्का मुक्की व गाली-गलौज करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. घटना के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में एसआई ने बताया कि बिना नंबर का जिसमें बालू लदा नदी से निकाल कर जाते हुए देखा. पुलिस बल को देखकर ट्रैक्टर चालक गाड़ी को लालपुर मंदिर के सामने ट्रैक्टर में चाबी लगा छोड़ कर भाग गया. उक्त अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को पुलिस थाना लाने लगे तो ट्रैक्टर के पास अशोक नापित, बालेश्वर नापित, अजीत नापित, मुकेश नापित, नीरज नापित, अशोक नापित की पत्नी, बालेश्वर नापित की पत्नी अजीत नापित की पत्नी, नीरज नापित की पत्नी, संतू नापित जपला नापित, सुखदेव नापित सभी लालपुर गांव के महिलाओं एवं बच्चों को आगे कर 18 से 20 अज्ञात पुरुष एवं महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए आगे आये और बार-बार सभी लोग बालू लदा ट्रैक्टर के आगे आने लगे. इस पर अशोक नापित और अन्य व्यक्ति को बालू लदा ट्रैक्टर के आगे से हटाया जाने लगा तो उपरोक्त पुरुषों व महिलाओं द्वारा पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की एवं गाली-गलौज करते हुए ढेला पत्थर फेंकने लगे एवं पुलिस बल के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए ट्रैक्टर में लदा आधा बालू को महिलाओं द्वारा ट्रैक्टर पर चढ़कर खाली करने लगे तथा ट्रैक्टर का डाला खोल बालू की खाली करते हुए गाली-गलौज करने लगे. इसपर महिलाओं को मना करने पर पुरुष व महिला उतावला होकर पुलिस वाहन को घेर लिया. गाली-गलौज करते हुए पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अभद्र व्यवहार किया. ट्रैक्टर के डाला से जबरन बालू खाली करके अपने साथ लेकर चले गए. एसआइ बिरेंद्र कुमार के लिखित बयान पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >