मवेशी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवक को पकड़ा

मधुपुर थाना क्षेत्र के बड़बाद मुहल्ले का मामला

मधुपुर. शहर के बड़बाद स्थित सिद्धार्थ सोरेन के मवेशी चोरी के आरोप में ग्रामीणों के द्वारा दो व्यक्तियों को पकड़ कर बांध दिया गया. घटना रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास की है. ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी दोनों युवक शाम में ही सिद्धार्थ सोरेन का एक मवेशी को खोलकर ले गया व पास के झाड़ी में बांध दिया था. रात में बैल को वहां से ले जाने की कोशिश की जा रही थी. इसी क्रम में दोनों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोपी युवकों को पड़ककर ग्रामीणों ने वहां बांध दिया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पुलिस को सौंप दिया. इसके बाद पुलिस दोनों आरोपी युवकों को पकड़कर थाना ले आयी. पकड़े गये दोनों युवक पाथरोल थाना क्षेत्र के सुग्गीपहाड़ी गांव निवासी फहीम और शाहिद से पुलिस पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >