दो दिनों से लापता महिला की तलाश में भटक रहा पति

मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के पिछड़ी गांव का मामला

मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के पिछड़ी गांव के सलगाडीह टोला निवासी 23 वर्षीय महिला दो दिनों से लापता हैं. लापता महिला के पति ने रविवार को थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 10 जनवरी को सुबह 10 बजे बैंक के काम बोलकर घर से निकली थी. फिर वापस नहीं लौटी. महिला की तलाश में पति दर-दर भटक रहा है. काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया. अर्जुन ने थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराया है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से महिला को जल्द से जल्द खोज निकालने की मांग की है. साथ ही परिजनों ने इस संबंध में प्रेरणा भारती संस्था से भी मदद की गुहार लगायी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >