करौं. प्रखंड क्षेत्र के बाजार में झामुमो महिला मोर्चा की ओर से मंगलवार को सदस्यता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ऋतु पांडेय के नेतृत्व में महिलाओं को झामुमो की सदस्यता दिलायी गयी. इस दौरान बाउरी टोला, मंडल टोला, केवट टोला में जाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया. मौके पर मीरा देवी, सोनिया कुमारी, गुड्डी देवी, गीता देवी, पूजा बाउरी, ललिता देवी, ज्योति कुमारी, फुलवा देवी, आशा देवी, बेबी देवी, ममता देवी, चंदन देवी, मोनिका देवी, खुशी कुमारी, दीपाली दास, कजली देवी, कविता देवी, बुनी दास, गीता देवी, मालती देवी, पुतुल देवी, विष्णु कांत यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
