मधुपुर. बुढ़ैई पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुलिस गश्ती पर निकली थी. इस दौरान बुढ़ैई थाना के एएसआई धीरेन्द्र मिश्रा व अन्य ने नेमुवाडीह के पास जांच क्रम में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा. वाहन चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस दोनों ट्रैक्टरों को थाना ले आयी. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग को पत्राचार किया है. बताते चले कि इन दिनों विभिन्न नदी घाटों से भारी मात्रा में अवैध बालू का उठाव हो रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
