शिक्षक के घर पर पहुंच कर बसपा नेता ने बंधाया ढांढस

बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभारी सुबल दास भेड़वा नावाडीह स्थित शिक्षक संजय दास के आवास पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढ़सा बंधवाया

मधुपुर. बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभारी सुबल दास भेड़वा नावाडीह स्थित शिक्षक संजय दास के आवास पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढ़सा बंधवाया. उन्होंने शिक्षक के परिजन समेत पुत्र से वर्तमान परिस्थिति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि बसपा का प्रदेश जांच टीम उनके आवास पहुंची है. उन्होंने कहा कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति जस के तस बनी हुई है. प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. प्रशासन शुरू से ही नाकारत्मक रवैया अपनाये हुए है. इस केस को प्रशासन हलके ढंग से ले रही है. मंत्री ने भी 24 घंटे में इस केस के उद्भेदन कि बात कही थी. परंतु घटना के 72 घंटे बीत जाने के बीत जाने के बाद भी हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मौके पर बाबूराम मांझी, अभय कुमार, बलदेव दास, अर्जुन दास, इन्द्राणी भारती, प्रमोद कुमार, भूदेव दास, राजीव नयन, सुनील कुमार, रवि दास, किशन कुमार व रोहित कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >