Deoghar: ब्राउन शुगर कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 11 पुड़िया व 1.45 लाख नकद के साथ युवक गिरफ्तार

Deoghar: देवघर में पुलिस ने ब्राउन शुगर कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर और 1.45 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

आशीष कुंदन
Deoghar: देवघर पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर, बरमसिया निवासी बंटी महथा को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर और 1 लाख 45 हजार रुपये नकद बरामद किये हैं. जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब 20000 रुपये से अधिक आंकी गई है. एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 25 मई की रात करीब 10 बजे कार्रवाई की.

आरोपी अपने घर से धराया

एसडीपीओ ने बताया कि 25 मई 2026 की रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि बंटी महथा द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के बाद एसडीपीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में नगर थाना प्रभारी मुकेश कुमार, एसआई सुमंत प्रसाद, सूरज कुमार, राजेंद्र प्रसाद, चंद्रशेखर रजक और गश्ती दल के साथ नंदन पहाड़ के समीप बिचकोड़िया स्थित उसके घर में छापेमारी की गयी. तलाशी के दौरान बंटी महथा के पॉकेट से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया.

बाकी आरोपियों की तलाश तेज

वहीं ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री से प्राप्त 1 लाख 45 हजार रुपये नकद भी मौके से जब्त किये गये. पुलिस ने मौके से बंटी को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि मामले में राहुल महथा उर्फ राहुल चौधरी निवासी बरमसिया, नियर दुर्गा मंदिर तथा विशाल महथा उर्फ डीजे निवासी कुमोदनी घोष रोड, बरगाछ गली को भी सहयोगी बताया गया है.

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

एसडीपीओ ने बताया कि बंटी महथा पर नगर थाना में पूर्व से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें मारपीट, चोरी, लूट, दहेज प्रताड़ना व एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं. वर्ष 2024 और 2026 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत उसके खिलाफ कांड दर्ज हुए थे.

छापेमारी दल में एसडीपीओ कुलदीप कुमार, नगर थाना प्रभारी मुकेश कुमार, एसआई राजेन्द्र प्रसाद, चंद्रशेखर रजक, सुरज कुमार, सुमंत प्रसाद, नगर थाना रिजर्व गार्ड व तकनीकी शाखा के कर्मी शामिल थे.

ये भी पढ़ें…

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी

नगर निगम मोड़ पर दो बाइक की भिड़ंत, अधेड़ गंभीर रूप से घायल, दूसरा चालक हुआ फरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >