भाई ने मारकर सिर फोड़ा

गर थाना क्षेत्र के राउत नगर मुहल्ले में आपसी विवाद में भाई द्वारा भाई के सिर पर भारी हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है.

देवघर. नगर थाना क्षेत्र के राउत नगर मुहल्ले में आपसी विवाद में भाई द्वारा भाई के सिर पर भारी हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद घायल अमित बरनवाल जख्मी हालत में नगर थाना पहुंचा. ऑन ड्यूटी पुलिस पदाधिकारी ने उसे इंज्यूरी देकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. अमित ने बताया कि, सुबह भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद घर के गेट में लगा ताला लेकर उसके सिर पर मार दिया, जिससे उसका सिर फूट गया व काफी खून बहने लगा. समाचार लिखे जाने तक नगर थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >