Deoghar News : कैरम टैलेंट प्रतियोगिता : विजेता छात्र-छात्राओं को बीपीओ ने किया पुरस्कृत

प्रतियोगिता में अंडर 17 एकल बालिका वर्ग में श्रुति प्रिया व रोजमेरी मुर्मू कस्तूरबा आवसीय विद्यालय मोहनपुर विजेता रहीं.

प्रतिनिधि, मोहनपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र मोहनपुर के तत्वावधान में प्रखंडस्तरीय प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र मोहनपुर के हॉल में किया गया, जिसमें मोहनपुर प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में अंडर -17 बालक, बालिका और अंडर-19 में बालक वर्ग में विभिन्न विद्यालयों के एकल व युगल खिलाड़ियों ने हिस्सेदारी की. उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन बीपीओ मनोज कुमार मंडल व शिक्षिका मनोरमा झा ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर प्रखंड संसाधन केंद्र मोहनपुर के बीआरपी गणेश गौतम के अलावा सफल संचालन एवं निर्णायक की भूमिका प्रखंड के शारीरिक शिक्षक ने किया. बालिका वर्ग के परिणाम प्रतियोगिता में अंडर 17 एकल बालिका वर्ग में श्रुति प्रिया व रोजमेरी मुर्मू कस्तूरबा आवसीय विद्यालय मोहनपुर विजेता रहीं. अंडर-19 एकल बालक वर्ग में प्लस टू विद्यालय घोरमारा के छात्र शशिराज कुमार मंडल विजेता रहे. वहीं विजेता व उप विजेता रहे छात्र-छात्राओं को बीपीओ मनोज मंडल के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया. इस अवसर पर शिक्षक अभय कुमार, सुजीत सिंह, दिलीप कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shrawan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >