Deoghar news : रेलवे ट्रैक के पास से युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद, मृतक के पॉकेट से मिले मोबाइल से हुई पहचान

जसीडीह-मधुपुर स्टेशन के बीच मथुरापुर हॉल्ट के समीप पर्वतपुर गांव के पास स्थित रेलवे ट्रैक के पास से पुलिस ने बुधवार को एक युवक का शव बरामद किया

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह-मधुपुर स्टेशन के बीच मथुरापुर हॉल्ट के समीप पर्वतपुर गांव के पास स्थित रेलवे ट्रैक के पास से पुलिस ने बुधवार को एक युवक का शव बरामद किया. युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पुलिस को मिला. पुलिस ने मिले शव के संबंध में जानकारी जुटायी. शव की पहचान मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा गांव निवासी राजेश ठाकुर (30 वर्ष ) के रूप में हुई है, जिसका पहचान युवक के पिता कामदेव ठाकुर ने की है. घटना की सूचना पाकर जसीडीह थाना व मधुपुर आरपीएफ पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. इसके बाद शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह को स्टेशन के अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी थी कि उक्त स्थान के पोल संख्या 306/27-28 के बीच अप लाइन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही एएसआइ रामानुज मिश्रा, आरपीएफ जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. इसके बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया. जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के पैकेट से मोबाइल बरामद किया. जिसके माध्यम से घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गयी थी. जानकारी मिलते ही मृतक के पिता सहित परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे. परिजन ने बताया कि युवक बाबा मंदिर में नाई का काम करता था, जो कुछ दिन पहले अपना घर आया था और मंगलवार की शाम को देवघर जाने की बात कहकर निकला था. मिली जानकारी के अनुसार मधुपुर स्टेशन पर ट्रेन में सवार होकर युवक जसीडीह स्टेशन जा रहा था. इसके बाद बुधवार की सुबह को उसके शव के मिलने की जानकारी मिली. मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार को छोड़ कर चला गया है. घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा कि युवक संभवत ट्रेन में सवार होकर यात्रा कर रहा होगा. इस दौरान चलती ट्रेन से गिरकर कर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी होगी. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishidh malviya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >