देवघर: मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वीर कुंवर सिंह चौक के पास स्थित कश्यप कूप से रविवार की सुबह करीब एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. आसपास के लोगों के अनुसार, उक्त व्यक्ति सुबह कुआं के चबूतरे पर बैठा हुआ था. इसी क्रम में अचानक वह कुआं में गिर गया. घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर शव को कुआं से बाहर निकाला. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. वहीं, घटना की खबर फैलते ही कुआं के पास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. बताया जाता है कि मृतक के पास से एक बैग बरामद हुआ है, जिसमें एक बैंक खाता मिला है. यह बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी किया गया है.पासबुक में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद तहसील के मोहल्ला मांडवाली का पता अंकित है. पासबुक धारक का नाम मनोज राधेनाथ मिर्धा लिखा हुआ है. इसी आधार पर पुलिस शव की पहचान कराने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
देवघर में वीर कुंवर सिंह चौक पास कुआं से मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
मधुपुर में वीर कुंवर सिंह चौक के पास कुएं से एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस पासबुक के आधार पर मृतक की पहचान करने में जुटी है।

कैप्शन- घटना स्थल पर उपस्थित भीड | Prabhat Khabar Network