Deoghar news : रक्तदान के जरिये दूसरों को दे सकते हैं जीवनदान : एसडीओ

मधुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में अनुमंडलीय अस्पताल व रेडक्रॉस सोसाइटी मधुपुर के तत्वावधान में गुरुवार को रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 21 डोनर्स ने रक्तदान किया.

मधुपुर . प्रखंड कार्यालय परिसर में अनुमंडलीय अस्पताल व रेडक्रॉस सोसाइटी मधुपुर के तत्वावधान में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन एसडीओ राजीव कुमार, सीओ यामुन रविदास, प्रमुख पदमनी देवी ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में कुल 21 डोनर्स ने रक्तदान किया. मौके पर एसडीओ ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो नि:स्वार्थ भाव से जीवन बचाने का सबसे बड़ा कार्य है. 65 वर्ष तक के स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकते है. यह न केवल दूसरों को जीवनदान देता है, बल्कि हृदय रोग के खतरे को कम करता है. इस दौरान उन्होंने लोगों से रक्तदान करने की अपील की. वहीं सीओ ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है. रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसे कारखानों में नहीं बनाया जा सकता. यह केवल इंसान के शरीर से ही मिल सकता है. जब हम रक्तदान करते है, तो किसी दुर्घटना, सर्जरी या कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे व्यक्ति को नया जीवन देते है. मौके पर रक्तदान करने वालों को प्रमाण-पत्र भी दिया गया. आयोजन को सफल बनाने में रेडक्रॉस के सचिव महेंद्र घोष, निरंजन कुमार, प्रखंड कार्यालय के सीआइ निरंजन रजक, खुर्शीद आलम, राहुल कुमार, अभय कुमार सिंह, राजेंद्र यादव, विशाल कुमार, पीयूष मिश्रा, फरीद अहमद, राजेंद्र यादव, प्रकाश तुरी समेत अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ. रंजीत श्रीवास्तव, एलटी वरुण कुमार, संजीव कुमार, बिनोद कुमार, राजेंद्र प्रसाद साव, प्रेम कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. ॰डोनर्स को सीओ ने प्रमाण पत्र सौंपा ॰रक्तदान शिविर में 21 यूनिट रक्त हुआ संग्रह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >