हर जरूरतमंद को समय पर मिले रक्त, गांव-गांव तक पहुंचेगा जागरूकता अभियान

देवघर जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. डीसी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक रक्तदान शिविर लगाने की योजना पर चर्चा हुई.

देवघर : जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने, रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने और रक्त केंद्रों की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ व पारदर्शी बनाने को लेकर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में शनिवार को ब्लड डोनेशन अवेयरनेस एंड मॉनिटरिंग कमेटी (बीडीएएमसी) की बैठक हुई. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ रक्त प्रबंधन और जागरूकता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी.

समाहरणालय में बैठक करते डीसी और अन्य. | Prabhat Khabar Network

जिले से प्रखंड तक लगेंगे बड़े रक्तदान शिविर

डीसी ने जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर वृहत रक्तदान शिविर आयोजित करने का खाका तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं को सक्रिय सहयोग के लिए एक मंच पर आने का आग्रह किया, ताकि युवाओं और आम नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा सके.

भ्रांतियां दूर करने को चलेगा विशेष अभियान

डीसी ने रक्त केंद्रों की कार्यप्रणाली पर लगातार नजर रखने और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने पर जोर दिया. जिला जनसंपर्क कार्यालय को सोशल मीडिया, होर्डिंग्स और अन्य मीडिया माध्यमों से रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियां व डर दूर करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए हर नागरिक से अभियान का हिस्सा बनने की अपील की.

ये रहे मौजूद

बैठक में असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, समादेष्टा झारखंड सशस्त्र पुलिस बल, देवघर चिकित्सा पदाधिकारी, रक्त अधिकोष केंद्र के व्यवस्थापक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, आरके मिशन स्कूल के प्रतिनिधि, शिवाय अस्पताल के व्यवस्थापक, रक्त अधिकोष केंद्र के प्रतिनिधि, सचिव आईएमए, सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >