बुढ़ैई में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

मधुपुर : भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण आयोजित

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के बुढ़ैई स्थित शिशु मंदिर प्रांगण में भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मंडल के पदाधिकारी, कार्य समिति सदस्य व सभी मंच मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री सभी बूथों के अध्यक्षों ने भाग लिया. दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, अधीर चंद्र भैया, पप्पू यादव, रविंद्र तिवारी, संजय यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को पार्टी से जुड़े हर मुद्दों पर प्रशिक्षण देने का कार्य किया. मौके पर भाजपा बुढ़ैई मंडल अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सुभाष शर्मा, दिनेश सोनी, अशोक राजहंस, अरबिंद सिंह, चौधरी सिंह, जयप्रकाश सिंह, सीताराम यादव, ब्यास यादव, महेंद्र दास, नंदकिशोर पांडेय, सोनू कुमार राव, अंकुश बरनवाल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >