भाजपा अपने सिद्धांतों व नीतियों पर चलने वाली है पार्टी : जिलाध्यक्ष

मधुपुर : भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मधुपुर. शहर के सीताराम डालमिया रोड स्थित ब्राम्हऋषि धर्मशाला में मधुपुर नगर एवं ग्रामीण के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. जिलाध्यक्ष सचिन रवानी की अध्यक्षता में महाभियान कार्यक्रम हुआ. वहीं, जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, आगामी चुनावों के लिए रणनीति बनाना व केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक ले जाना है. उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सिद्धांतों व नीतियों पर चलने वाली पार्टी है. जो हमेशा राष्ट्र सेवा के पथ पर अग्रसर रहती है. मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बातों को रखा. मौके पर जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव व रवि तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी, ग्रामीण अध्यक्ष अनूप भैया, संजय यादव, पार्षद गुड्डू दुबे व रमेश दास, गोपी बर्मन, विनय वर्मा, विनोद गोंड, सतनारायण रवानी, मदन यादव, अवध भैया, महेंद्र भोक्ता, रविंद्र भैया, राजेंद्र दास, मीठी कुमारी, सुनीता देवी, मालती सिंहा, सुनीता चौधरी, शैलेंद्र गौतम, विक्की सिंह, ओम प्रकाश सिंह, बिनु यादव, संजय मिश्रा, राजेश राउत, राम केवट आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >