रेल बजट में झारखंड को 2700 करोड़, बढ़ेगी सुविधा : भाजपा

भाजपा जिला कमेटी की ओर से रविवार को शहर के एक होटल के सभागार में केंद्रीय बजट पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. कहा क केंद्र की मोदी सरकार 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए ग्राउंड लेवल पर काम कर रही है.

संवाददाता, देवघर : भाजपा जिला कमेटी की ओर से रविवार को शहर के एक होटल के सभागार में केंद्रीय बजट पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. बजट परिचर्चा में हिस्सा लेते हुए सारठ के पूर्व भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट में टैक्स स्लैब में 12 लाख रुपये वार्षिक आय पर छूट दिये जाने से मध्यमवर्गीय को राहत है. पीएम मोदी की सरकार के तीसरे कार्यकाल के बजट किसानों, दलित, महिलाओं और छोटे कारोबारियों के लिए लाभदायक है. केंद्र की मोदी सरकार 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए ग्राउंड लेवल पर काम कर रही है. गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने कहा कि केंद्रीय बजट से मध्यम वर्ग, किसान, महिला, छोटे उद्यमी सहित अन्य को बड़ी राहत मिली है. झारखंड को रेल क्षेत्र में विकास के लिए 2700 करोड़ रुपये दिये गये हैं, जिसका ताजा उदाहरण गोड्डा में रेल क्षेत्र का विकास है. विपक्ष का काम हर चीजों में खोट निकालना रह गया है, उसकी चिंता नहीं करने और जन-जन तक बजट की खूबियों को पहुंचाने की जरूरत है. कुल मिलाकर बजट में विकसित भारत की झलक नजर आ रही है. भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि केंद्रीय बजट में कैंसर रोगियों, महिला, युवा सहित मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर बेहतरीन बजट पेश किया है. इस मौके पर भाजपा नेत्री रीता चौरसिया, संजीव जजवाड़े, दिवाकर गुप्ता, संतोष उपाध्याय, विशाखा सिंह, दिवाकर गुप्ता, राजीव रंजन, उमाशंकर प्रजापति, नवल राय, गौरीशंकर शर्मा, प्रज्ञा झा, विजया सिंह, निरंजन देव, अजय सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष आशीष दुबे, संध्या कुमारी, मनोज मिश्रा, प्रभाकर शांडिल्य, सोनाधारी झा आदि थे. हाइलाइट्स बजट पर भाजपा की परिचर्चा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >