Jharkhand Election 2024: संताल फतह का बीजेपी ने बनाया मास्टर प्लान, सीता सोरेन और मंडल मुर्मू के जरिए JMM का किला ढहाने की तैयारी

Jharkhand Election 2024: बीजेपी संताल फतह करने के मास्टर प्लान पर काम कर रही है. भाजपा सीता सोरेन और मंडल मुर्मू के जरिए जेएमएम का किला ढहाने की कोशिश में है. बीजेपी ने बांग्लादेशी घुसपैठ को प्रमुख चुनावी मुद्दा बना दिया है. बीजेपी की नजर जेएमएम के कोर वोटरों पर है.

Jharkhand Election 2024: देवघर, संजीत मंडल- संताल परगना की 18 सीटों को फतह करने के लिए बीजेपी ने मास्टर प्लान बनाया है. पार्टी ने संताल में आदिवासी अस्मिता के जेएमएम के दांव को शिबू सोरेन के परिवार की ही सीता सोरेन और सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू के जरिए काउंटर करने की योजना बनायी है. बीजेपी चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने को भी आदिवासी अस्मिता से जोड़ कर प्रचार कर रही है. भाजपा का आरोप है कि जेएमएम परिवारवाद की पार्टी है इसलिए चंपाई सोरेन को पचा नहीं सकी.

जेएमएम के वोट बैंक को साधने की कोशिश में बीजेपी

बीजेपी ने संताल परगना में बदलती डेमोग्राफी और बांग्लादेशी घुसपैठ को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया है. बीजेपी ने इसे अपने संकल्प पत्र में शामिल करके जेएमएम के कोर वोटरों को साधने की कोशिश की है. खासकर संताल में जेएमएम के कोर वोटरों को. इस इलाके में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर आदिवासी समाज के विरोध का असर कहीं वोट के रूप में सामने न आ जाये, इसे साधने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने पहले ही आदिवासियों को इससे बाहर रखने का ऐलान कर दिया है, ताकि कोई कंफ्यूजन आदिवासियों के बीच ना रहे.

संताल परगना की सीटें जेएमएम के लिए नाक का सवाल

झारखंड की सत्ताधारी गठबंधन खासकर जेएमएम के लिए संताल की सीटें नाक का सवाल बन गयी है. इसलिए खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन एसटी रिजर्व सात और एससी रिजर्व एक सीट को साधने के अलावा सामान्य सीटों को भी जीतने की रणनीति बना रहे हैं. वहीं बीजेपी भी प्रतिद्वंद्वी को उसके गढ़ में ही घेरने की रणनीति पर काम कर रही है. राज्य की बड़ी आबादी संताल जनजाति की है. संताल परगना में इस जाति की अधिक आबादी है. इन जातियों का सीधा लगाव गुरु जी और अब हेमंत सोरेन से है, इसलिए संताल जेएमएम का कोर वोटर क्षेत्र माना जाता है. इसमें सेंधमारी के प्लान पर बीजेपी पूरी रणनीति के साथ अटैकिंग मोड में है.

JMM के चक्रव्यूह को भेदने के लिए बीजेपी ने उतारे दो दिग्गज

संताल परगना गुरुजी का गढ़ माना जाता है. 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम की अगुवाई वाला गठबंधन बीजेपी पर बहुत भारी पड़ा था. तब संताल में 18 में से 9 सीट जेएमएम और पांच सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. वहीं बीजेपी को मात्र चार सीटों से ही संतोष करना पड़ा था. बीजेपी 2024 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम के इस चुनावी चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए काफी मशक्कत कर रही है. चुनाव की घोषणा से काफी पहले से ही बीजेपी ने अपने दो दिग्गजों को मैदान में उतार दिया था.

केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को बीजेपी ने सह-चुनाव प्रभारी बनाकर भेज दिया. दोनों दिग्गज नेता पिछले कुछ महीनों से खासकर संताल परगना में बांग्लादेशी अवैध घुसपैठ और उसकी वजह से यहां की डेमोग्राफी में बदलाव का मुद्दा जोर-शोर से उठा रहे हैं. बीजेपी ने इसे प्रमुख चुनावी मुद्दा बना दिया है. बीजेपी का प्लान है कि कम से कम संताल परगना में 2005 और 2014 का रिजल्ट दोहराये. क्योंकि दोनों चुनाव में बीजेपी को संताल परगना से 7 सीटों पर जीत मिली थी.

Also Read: Jharkhand Election 2024: बेरमो में बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव, कहा- लोगों से असल मुद्दे से भटका रही है भाजपा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >