भाजपा के बंद का मधुपुर में दिखा असर, दुकानें रहीं बंद

रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा बुलाए गए बंद का मधुपुर में व्यापक असर दिखा, शहर की दुकानें बंद रहीं और जनजीवन प्रभावित हुआ।

मधुपुर : रांची में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर आंसू गैस और लाठी चार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत बंद का असर सोमवार को मधुपुर में भी देखने को मिला. भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह साढे बजे से ही गांधी चौक पर जुटने लगे. कार्यकर्त्ताओ ने एकजुट होकर शहर की दुकानों को घूघ घूमकर बंद कराया. बंद को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने बाजारों में दुकानदारों से समर्थन मांगा. बंद के कारण मधुपुर बाजार में सामान्य जनजीवन प्रभावित दिख रहा है. दर्जनो दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर यातायात कम देखा जा रहा है. पुलिस प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए था. इस दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष रवि रवानी, पूर्व नप अध्यक्ष संजय यादव, पप्पू यादव, सत्यनारायण रवानी, अशोक गौंड समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >