पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

झारखंड बंगाली समिति ने कैंडल जलाकर अर्पित किए श्रद्धांजलि

मधुपुर. शहर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पर रविवार को झारखंड बंगाली समिति के तत्वावधान में पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गये पर्यटकों को समिति के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा स्थल पर कैंडल जला कर श्रद्धांजलि दी. उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट मौन रहकर ईश्वर से प्रार्थना की. समिति के सदस्यों ने बताया कि इस क्रूर और अमानवीय कार्य के लिए आतंकवादियों की कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. लोगों ने हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, भारत माता की जय, भारतीय सेना जिन्दाबाद के नारा लगाये. इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डाॅ आशीष कुमार सिन्हा ने कहा कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है. यह दिन काला अध्याय की तरह है. प्रदेश अध्यक्ष विद्रोह कुमार मित्रा ने कहा कि यह हमारे देश की एकता और अखंडता पर हमला है. इस घृणित कृत्य में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है. मौके पर साधना मुखर्जी, टूंपा बनर्जी, सुष्मिता चक्रवर्ती, मणीमाला मित्रा, छोबी बोस, समपा तालूकदार, मिठू दत्ता, शूभेंदू दा, शांति रंजन मुखर्जी, अमूल्य दे, डाॅ शूखेनद्र देव मन्ना, दिलीप राय, विपुल आचार्य, अनूप कुमार सिन्ह, विजय प्रकाश साह आदि मौजूद थे. हेडलाइंस: झारखंड बंगाली समिति ने कैंडल जलाकर अर्पित किए श्रद्धांजलि

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >