70-80 शिक्षकों की सेवा पुस्तिका सत्यापित, वार्षिक वेतन वृद्धि हुई दर्ज

सारठ के बीईईओ अमिताभ झा ने कन्या मध्य विद्यालय में शिविर लगाकर शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का सत्यापन किया और वार्षिक वेतन वृद्धि को अद्यतन किया है.

सारठ: कन्या मध्य विद्यालय बामनगामा में कैम्प लगाकर निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी सह बीईईओ अमिताभ झा द्वारा प्रखण्ड के 70-80 शिक्षक-शिक्षिकाओं के सेवा पुस्तिका सत्यापित करते - करते हुए वार्षिक वेतन वृद्धि दी गई, सेवा पुस्तिका सत्यापित कराने एवं वार्षिक वेतन वृद्धि अद्यतन कराने को लेकर विद्यालय परिसर में शिक्षकों की भारी भीड़ देखी गई, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा ने बताया कि शिक्षकों को परेशानी से बचाने के लिए कैम्प लगाकर सेवा पुस्तिका सत्यापित की गई, जुलाई माह में वेतन वृद्धि लगने वाले 70-80 शिक्षक-शिक्षिकाओं के सेवा पुस्तिका को सत्यापित करते हुए वार्षिक वेतन वृद्धि सेवा पुस्तिका में दर्ज किया गया.

मौके पर शिक्षक आ दित्य चन्द्रशेखर, निशिकांत झा, शिव शंकर झा,विष्णु देव मरांडी, मोहन चन्द्र दास, किशोर कुमार, शिवशंकर झा, विमल किशोर सिंह, दिलीप कुमार राय, संजय पंडित समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >