बीडीओ ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

बीडीओ हरि उरांव ने करौं प्रखंड के चार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन करने के लिए दिशा निर्देश

करौं. बीडीओ हरि उरांव ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के चार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन करने के लिए दिशा निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय, पाथरोल उच्च विद्यालय, सिरसा उत्क्रमित उच्च विद्यालय का जायजा लिया. रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय में 348 छात्र-छात्राओं में एक अनुपस्थित रहे. वहीं, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिरसा में 150 छात्र- छात्राएं भी उपस्थित रहे. मौके पर प्रणव स्वरूप, नकुल दास, गिरजानंदन, गजाधर तिवारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >