गर्मी में ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से खुला प्याऊ

सारवां प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ ने किया उद्घाटन

सारवां. प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को भीषण गर्मी से लोगों की प्यास बुझाने के लिए प्याऊ खोला गया. इस संबंध में बीडीओ रजनीश कुमार ने बताया कि ब्लॉक में लोगों की प्यास बुझाने के लिए देसी मिट्टी के घड़े से शीतल पेयजल के साथ गुड़ और चना की व्यवस्था की गयी है. जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों से आनेवाले ग्रामीण को हीट वेव से राहत मिल सके. वहीं, बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ राजेश साहा, बीएओ विजय कुमार देव, बीइइओ अमिताभ झा, जेएसएस प्रमोद कुमार सिंह, मुखिया मुबारक अंसारी, प्रभारी बीपीओ दिलीप कुमार राय आदि ने ग्रामीणों को पेयजल और चना देकर प्याऊ का उद्घाटन लोगों को पानी पिलाकर किया. मौके पर कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, प्रभारी पंचायतीराज पदाधिकारी दिलीप कुमार राय, जेएसएस प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >