15वें वित्त की राशि के का सही उपयोग करें: बीडीओ

मधुपुर ब्लाॅक में आयोजित मनरेगा समीक्षा बैठक में बीडीओ ने दिया निर्देश

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बीडीओ अजय कुमार दास ने मनरेगा समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से मनरेगा योजना व 15वें वित्त आयोग की राशि के प्रभावी उपयोग पर चर्चा किया गया. मौके पर बीडीओ ने सभी लाभुक समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि 15वें वित्त की प्राप्त राशि का उपयोग पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुसार करे, ताकि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में तेजी लाया जा सके. उन्होंने कहा कि जिन पंचायतों में ज्ञान केंद्र के लिए राशि आवंटित की गयी है, वहां आवश्यक सामग्रियों की खरीद शीघ्र सुनिश्चित किया जाये, जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके. बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही सभी को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करे. उन्होंने कहा कि मार्च क्लोजिंग के पूर्व पंचायतों में शेष बचे हुए राशि को अविलंब खर्च करें. आदर्श ग्राम में शौचालय एवं अन्य योजनाओं को समुचित रूप से पूर्ण किये जाने का मुखिया व पंचायत सचिव को निर्देश दिया. विभिन्न पंचायतों में ज्ञान केंद्र के लिए सरकार द्वारा तकरीबन 5 लाख रुपये का राशि भेजा गया है. इसके लिए सभी पंचायतों में ज्ञान केंद्र की स्थापना किया जायेगा. साथ ही नियमानुसार समिति का गठन कर राशि खर्च करने का निर्देश दिया. मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डाॅ हरेरामजी दिनकर, मुखिया अधीर चौधरी, योगेंद्र नाथ सेन, सुभाष कुमार, गौतम मेहरा, नुनुराम दास, सहायक अभियंता नवनीत कुमार, प्रणय कुमार, प्रदीप दास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >