बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी

Deoghar News: झारखंड के देवघर जिले में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने बाबा भोलेनाथ से राज्य और देश की खुशहाली की कामना की.

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट 

Deoghar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी शनिवार को बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे. मंदिर पहुंचने पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें सीधे गर्भगृह तक ले जाया गया, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य और देश की सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ मनोकामना लिंग हैं और उनकी कृपा से ही उन्हें उपमुख्यमंत्री का पद प्राप्त हुआ है. उन्होंने कहा कि बाबा ही तय करते हैं कि किसे कौन सा दायित्व मिलेगा और वही सबकी मुराद पूरी करते हैं.

शराबबंदी पर सरकार का रुख स्पष्ट

शराबबंदी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वर्तमान सरकार में इस नीति में कोई बदलाव नहीं होगा और इसे पूर्ववत जारी रखा जाएगा. पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है और राज्य में बड़ा राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिल सकता है.

श्रावणी मेला को पर्यटन से जोड़ने की योजना

श्रावणी मेले के संदर्भ में उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर पहुंचने वाले कांवरियों की सुविधा को देखते हुए बिहार और झारखंड में इस पूरे मार्ग और क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके.

इसे भी पढ़ें: Water Crisis: रांची में गहराया जल संकट, धुर्वा में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 1 लाख लोग

इसे भी पढ़ें: अवैध संबंध बनाने के लिए पति की कराई थी हत्या, फरार एक और आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >