जलछाजन मिशन के लिए चलाया जागरुकता अभियान

मधुपुर के जाभागुड़ी व तितमोह में जलछाजन मिशन के तहत वाटरशेड यात्रा रथ के माध्यम से जन जागरुकता अभियान चलाया

मधुपुर. प्रखंड के जाभागुड़ी व तितमोह में शनिवार को जलछाजन मिशन के तहत वाटरशेड यात्रा रथ के माध्यम से जन जागरुकता अभियान चलाया गया. बताया जाता है कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड 2.0 परियोजना के कार्यक्षेत्र में वाटरशेड यात्रा अभियान का आयोजन किया जा रहा है. ग्रामीण जागरुकता कार्यक्रम में बड़े उत्सुकता से भाग ले रहे हैं. बताया जाता है कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मिट्टी जलसंरक्षण और वाटरशेड संरचनाओं के विकास के प्रति आम जन को जागरूक करना है. यात्रा के माध्यम से वाटरशेड महोत्सव, श्रमदान, पौधरोपण और प्रभात फेरी जैसे जागरुकता की गतिविधियां की जा रही है. रविवार को कार्यक्रम परियोजना क्षेत्र पटवाबाद पंचायत के विभिन्न गांवों में भ्रमण करते हुए ग्रामीण-जनों को संवेदित एवं जागरूक करने का कार्य किया जायेगा. मौके पर जिला तकनीकी विशेषज्ञ विशाल कुमार, शिवम जलछाजन समिति के अध्यक्ष समिति हेंब्रम, सुंदरम जलछाजन समिति के अध्यक्ष संगीता बेसरा, जाभागुड़ी पंचायत के पंचायत सचिव, त्रिकुट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सीईओ मुकेश कुमार यादव, एफपीओ प्रबंधक सत्यश्री सिंह, कुमार गौतम, काजल कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >