रेलवे स्टेशन पर कैशलेस टिकटिंग के लिए किया जागरूक

रेल वन ऐप के इस्तेमाल की जानकारी को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान

मधुपुर. मधुपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित टिकट घर परिसर में रेलवे के ऑल-इन-वन मोबाइल एप्लिकेशन रेल वन ऐप के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए एक यात्रियों के बीच जागरुकता अभियान चलाया गया. इस दौरान रेलवे प्राधिकारियों ने रेल वन ऐप केंद्रित विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी दी. यात्रियों को बताया गया कि यह ऐप अनारक्षित टिकट व प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने, पीएनआर स्टेटस चेक करने, ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस, ट्रेन शेड्यूल, कोच की स्थिति, किराये की जानकारी व सीट की उपलब्धता के लिए एक सिंगल डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करता है. यह ऐप शिकायत निवारण के लिए रेल मदद, खाना ऑर्डर करने की सेवा, रिफंड स्टेटस, स्टेशन से संबंधित जानकारी व रेलवे से संबंधित अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच भी आसान बनाता है. अभियान में यात्रियों को रेल वन ऐप डाउनलोड करने, रजिस्टर करने और इस्तेमाल करने के बारे में गाइड करने के लिए लाइव डेमो दिया गया. प्राधिकारियों ने ऐप पर उपलब्ध सुरक्षित डिजिटल पेमेंट विकल्पों के बारे में बताया और यात्रियों को बुकिंग काउंटर पर कतारों से बचकर समय बचाने और रियल-टाइम जानकारी का इस्तेमाल करके यात्राओं की बेहतर योजना बनाने के लिए कैशलेस टिकटिंग अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया. बताया कि जो यात्री यूपीआइ, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल पेमेंट तरीकों का इस्तेमाल करके रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करेंगे तो उन्हें टिकट किराये पर 3 प्रतिशत की छूट मिलेगी. जो आर-वॉलेट को छोड़कर सभी डिजिटल पेमेंट पर लागू होगी. साथ ही रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को अनारक्षित टिकट बुकिंग पर 3 प्रतिशत कैशबैक मिलता रहेगा. बताया गया कि यह प्रोत्साहन योजना 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक पायलट आधार पर लागू की जायेगी. मौके पर ही यात्रियों को ऐप इंस्टॉल करने में मदद किया. साथ ही रेलवे कर्मचारियों ने उनके सवालों के जवाब दिया. इस जागरूकता अभियान की यात्रियों ने इस पहल की सराहना की और नियमित यात्रा के लिए रेलवन ऐप अपनाने की इच्छा जताया. बताया गया कि आसनसोल मंडल में डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने, बुकिंग काउंटरों पर भीड़ कम करने और रेलवे यात्रियों को सुविधाजनक, टेक्नोलॉजी-आधारित सेवाएं देने के लिए ऐसे पैसेंजर आउटरीच प्रोग्राम रेलवे द्वारा चलाया जा रहा है. हाइलार्ट्स : रेल वन ऐप के इस्तेमाल की जानकारी को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >