बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प

बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की बड़ा नारायणपुर पंचायत के दुर्गापुर गांव में आश्रय संस्था के तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर स्कूली बच्चों के बीच जागरुकता अभियान चलाया गया. इसको लेकर बच्चों को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गयी. मौके पर संस्था की शमा परवीन ने बच्चों को बताया कि बाल विवाह जैसे कार्यक्रमों में शामिल ना हो और आपने परिवार को भी शामिल नहीं होने दे. क्योंकि बाल विवाह करना व उसमें शामिल होना दोनों कानून जुर्मा है. जो भी लोग शामिल होते है और पकड़े जाते हैं तो उसे दो साल कि सजा व एक लाख रुपए जुर्माना देना होगा. इस कानून में बाल विवाह करने वाले व करवाने वाले व शामिल होने पर सभी लोगो पर लागू होता है. यहां तक पंडित, मौलबी, डेकरोटर, कैंटिन वाला, बाजा वाला, शादी में शरीक सभी लोग को जुर्माना व जेल हो सक्ता है. कहा कि अगर आप को पता चलता है कि किसी के घर में बाल विवाह हो रहा है तो आप इस नंबर 1098 पर फोन कर इस शादी को रुकवा सकते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >