कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का शुभारंभ

देवीपुर के कपसीया मोड़ के मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र के कपसीया मोड़ में रविवार को नवनिर्मित लक्ष्मी नारायण मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. गाजे-बाजे और श्रद्धा के उत्साहपूर्ण माहौल में निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. वहीं, पूरा क्षेत्र भगवान के जयकारों से गूंज उठा. कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर बिरनीयां पतरो नदी घाट तक पहुंची, जहां पंडित मुकेश कुमार शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कराते हुए कलश में पवित्र जल भरवाया. इसके बाद महिलाएं और युवतियां कलश लेकर पुनः मंदिर लौटीं, जहां वैदिक मंत्रों के बीच कलश स्थापना की गयी. मंदिर के पुजारी शिवराम मरिक ने जानकारी दी कि रविवार रात्रि में अधिवास कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसके पश्चात सोमवार को चौबीस घंटे का हरिनाम कीर्तन संपन्न होगा, जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लेंगे. बताया गया कि मंदिर के संस्थापक कपूर मरिक हैं. इस धार्मिक आयोजन में समाजसेवी ओम प्रकाश यादव, मनोज पांडेय, कारू सिंह, गुड्डू कुमार, अभिमन्यु कुमार, चंदन पासवान, जीतन मरिक, संतोष पांडेय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SIVANDAN BARWAL

SIVANDAN BARWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >