करौं : सड़कों पर बालू-ईंट का अतिक्रमण, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

बाजार में ईंट-बालू गिट्टी गिराकर सड़क अवरुद्ध करने से राहगीर परेशान

करौं. प्रखंड क्षेत्र के बाजार व आसपास के विभिन्न की सड़कों पर ईंट-बालू व गिट्टी गिरा दिये जाने से आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर बालू गिरा दिये जाने से बाइक सवार गिरकर घायल हो जाते हैं. बताया जाता है कि कमलकरडीह गांव के सड़क पर बालू व ईंट गिराया गया है. वहीं, करौं बाजार के धर्मराज मंदिर जाने वाली सड़क पर भी बालू गिराया गया है. जहां मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड प्रशासन द्वारा कोई करवाई नहीं किया जाता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब बालू-ईंट सड़क पर गिराने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं, प्रखंड प्रमुख शिंपू देवी व उपप्रमुख राजेश कुमार ने भी प्रशासन से सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >