मधुपुर. पाथरोल थाना क्षेत्र के खमरबाद मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक प्रमोद वर्मा (44) की मौत हो गयी. मृतक मधुपुर शहर के शेखपुरा मोहल्ले में अनुमंडलीय अस्पताल के पास परिवार के साथ रहता था. वे मूल रूप से सारठ थाना क्षेत्र के आराजोरी का रहने वाला है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रमोद शनिवार शाम को अपने गांव आराजोरी एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. समारोह में शामिल होने के उपरांत रात करीब 11 बजे वह मधुपुर बाइक से लौट रहा था. इसी क्रम में सारठ- मधुपुर एनएच 114ए पर खमरबाद मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. रात होने के कारण वह काफी देर तक घटना स्थल पर पड़ा रहा. इस बीच पाथरोल पुलिस की रात्रि गश्ती दल की नजर उस पर पड़ी और रात के करीब साढ़े बारह बजे उसे उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल मधुपुर भेजा. जहां चिकित्सकों ने देखा और उसे मृत बताया. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह भी रात को घटनास्थल और अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली. पाथरोल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रविवार को देवघर भेज दिया. दुर्घटना किस वाहन के चपेट में आने से हुई थी, यह स्पष्ट नही है. पुलिस कल्होड़ मोड़ व आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन की पहचान करने में जुटी है. पुलिस ने युवक की दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले आया है. वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि मृतक के दो बच्चे है. जो मधुपुर में ही परिवार के साथ रहता था. हाइलार्ट्स : सारठ-मधुपुर एनएच पर खमरबाद मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना मधुपुर के शेखपुरा मोहल्ले में रहता था प्रमोद वर्मा पेट्रोलिंग टीम ने घायल युवक को पहुंचाया अनुमंडलीय अस्पताल
शादी समारोह से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
सारठ-मधुपुर एनएच पर खमरबाद मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना
