Deoghar News : गूगल पर फर्जी नंबर डालकर ठगी करने वाला साइबर आरोपी गिरफ्तार

साइबर पुलिस ने सारठ थाना क्षेत्र से एक शातिर साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान अजित चौधरी के रूप में हुई है, जो सारठ थाना क्षेत्र के ढोडोडुमर गांव का रहने वाला है.

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर पुलिस ने सारठ थाना क्षेत्र से एक शातिर साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान अजित चौधरी के रूप में हुई है, जो सारठ थाना क्षेत्र के ढोडोडुमर गांव का रहने वाला है. गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी, जिसमें आरोपी द्वारा फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर की गयी है. जांच में पता चला कि आरोपी गूगल पर फर्जी मोबाइल नंबर अपलोड कर खुद को फ्लिपकार्ट, अमेजन, फोन-पे और एयरटेल पेमेंट बैंक का कस्टमर केयर पदाधिकारी बताता था. इसके बाद लोगों को कैशबैक और अन्य लाभ का झांसा देकर ठगी करता था. पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन व दो सिम कार्ड बरामद किये हैं.

पूर्व में भी अजित जा चुका है जेल

पुलिस के अनुसार, आरोपी आदतन साइबर आरोपी है. वह पहले भी साइबर अपराध में संलिप्त रहा है और जेल जा चुका है. फिलहाल उससे पूछताछ करने और नेटवर्क के अन्य सदस्यों के विषय में पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. फिलहाल पुलिस द्वारा नेटवर्क के सदस्यों की तलाश की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी में साइबर थाना के नागेंद्र प्रसाद सिन्हा व सारठ थाना की पुलिस शामिल थी.

हाइलाइट्स:

मोबाइल व सिम कार्ड पुलिस ने किया बरामद

आरोपी पहले भी जा चुका है जेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AJAY KUMAR YADAV

AJAY KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >