एसआइआर से चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होगी : राज सिन्हा

मधुपुर के बावन बीघा के एक होटल में विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित

मधुपुर. शहर के बावन बीघा स्थित एक होटल सभागार में मंगलवार को भाजपा का विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाना है. एसआइआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में सुधार, मृत मतदाताओं या स्थानांतरित हुए लोगों के नाम हटाने और मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने की कार्रवाई में शामिल रहकर सहयोग करना है. उन्होंने कहा कि इसमें जो भी अवैध मतदाता और घुसपैठियों है उनको चिह्नित करके बाहर निकाला जायेगा. ऐसे लोगों की जानकारी होने पर इसकी शिकायत उचित फोरम में दर्ज कराये. उन्होंने कहा कि योग्य मतदाताओं का नाम नहीं काटे इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को सजग और सक्रिय होना जरूरी है. कहा कि एसआइआर के इन कदमों से चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होती है. उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए सभी को मिलकर काम करने के लिए कहा. बैठक में सभी बूथ कमेटी के सदस्य और सभी बीएलए भी शामिल हुए. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष अधीर चंद्र भैया, पंकज भदौरिया, पप्पू यादव, पूर्व नप अध्यक्ष संजय यादव, मधुपुर नगर अध्यक्ष रवि रवानी, प्रखंड अध्यक्ष अनूप भैया, दिगंबर पांडेय, कृष्ण पोद्दार, मोहन मंडल, उमेश यादव, मनोहर चौधरी, हरिओम, पूर्व जिप सदस्य बलवीर राय, अशोक गोड़, विक्की सिंह, विनय वर्मा, विनोद गोंड, सुनीता जायसवाल, मालती सिंहा, मदन यादव, रविंद्र भैया, दिनेश यादव, प्रहलाद यादव, सत्यनारायण रवानी, रंजीत झा, नकुल रवानी, शैलेंद्र गौतम, गोपी बर्मन, संतोष शर्मा, गुड्डू दुबे आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. — मधुपुर के बावन बीघा के एक होटल में विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >