कृत्रिम गर्भधान से बछड़ा प्रदर्शनी आयोजित

मधुपुर में कृत्रिम गर्भधान से बछड़ा प्रदर्शनी आयोजित

मधुपुर. प्रखंड की गड़िया पंचायत स्थित कंजिया गांव में बुधवार को जिला पशुपालन विभाग के द्वारा बछड़ा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ राजीव कुमार, बीडीओ अजय कुमार दास, सीओ यामुन रविदास व जिला पशुपालन पदाधिकारी डाॅ पीके सवाइन ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर एसडीओ ने कहा कि पशुपालन विभाग के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के मवेशियों का उपचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के पसिया में डाॅ आशा लता मुर्मू व जगदीशपुर में डाॅ किशोर हांसदा की देखरेख में पशुपालकों के लिए पशु चिकित्सा केंद्र संचालित है. साथ ही भ्रमणशील चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा समय पर पंचायत व शहरी क्षेत्र में भ्रमण कर मवेशियों का उपचार किया जाता है. उन्होंने कहा कि पशुपालकों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए वे प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी से भी संपर्क स्थापित कर सकते हैं. जिला पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि बछड़ा प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य है कि कृत्रिम गर्भधान को किस प्रकार बढ़ावा दिया जाये. ताकि पशुपालक कम खर्च में बेहतर दूध उत्पादन कर सके. कहा कि प्रखंड के कंजिया गांव में चार प्रजाति का कृत्रिम गर्भधान देसी मवेशियों में किया गया. जिनमें लाल सिंधी, साहिवाल, थारपाकर व गिर शामिल है. इन बछड़ाें के लिए प्रदर्शनी आयोजित की गयी. ताकि अन्य पशुपालक भी अपने मवेशियों को कृत्रिम गर्भधान के माध्यम से बेहतर प्रजाति का बछड़ा प्राप्त कर सके. इनमें बेहतर बछड़ों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण के बाद पुरस्कृत किया गया, जिसमें पशुपालक पेरु कोल के बछड़ा को प्रथम, नंदलाल मंडल दूसरे व दामोदर सिंह को तृतीय स्थान दिया गया. वहीं उत्तम रजक, पवन चौहान, देवेन मंडल, रामू सिंह, महेंद्र सिंह, भगलू मंडल, बासुदेव मंडल, धोकल मंडल, शंकर मंडल, किशुन मंडल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. मौके पर सुशील सिंह, डाॅ संजीव कुमार शर्मा, डाॅ अशोक कुमार दास, डाॅ प्रमोद कुमार, डाॅ अखिलेश्वर मुर्मू, डाॅ किशोर हांसदा, डाॅ सुनील टोप्पो, डाॅ हरेरामजी दिनकर, डाॅ आशा लता मुर्मू, डाॅ प्रिया आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मधुपुर में कृत्रिम गर्भधान से बछड़ा प्रदर्शनी आयोजित प्रदर्शनी में पेरु कोल का बछड़ा रहा अव्वल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >