Deoghar news : सरस्वती पूजा में हुड़दंग मचाने वालों को खानी पड़ सकती है जेल की हवा

मारगोमुंडा थाने में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. थाना प्रभारी व बीडीओ ने शांति पूजा संपन्न कराने की अपील की. वहीं बीडीओ ने तय समय से मूर्ति का विसर्जन करने को कहा.

मारगोमुंडा . थाना परिसर में गुरुवार को सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर बीडीओ शशि संदीप सोरेन व थाना प्रभारी नागेंद्र राम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में थाना क्षेत्र में शांतिपूर्वक सरस्वती पूजा मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर थाना प्रभारी नागेंद्र राम ने कहा कि सरस्वती पूजा को शांति से मनायें. शांति पूर्वक ढंग से पूजा अर्चना करें. सरस्वती पूजा में किसी तरह की हुड़दंग नहीं करें. पूजा के दौरान किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. अगर कोई अफवाह फैलाता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी. कहा कि शराब पीकर हुड़दंग मचाने और तमाशा करने वालों की खैर नहीं है. शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों को जेल की हवा खानी पड़ सकती है. मौके पर बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में तय समय सीमा के अंदर मूर्ति का विसर्जन करें. उन्होंने कहा कि पूजा के दिन पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहेगा. जरूरत के हिसाब से पुलिस जवानों की तैनाती की जायेगी. मौके पर पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, डुगू टुडू, मुखिया सुधीर मंडल, राशिद खान, पंसस सावित्री किस्कू, विहुलाल हांसदा, शशि शरण, मुखिया सुधीर यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, शमसुल अंसारी, सजाद खां, गंगाधर मंडल,सहुद अंसारी, सबीर मियां आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >