वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

मधुपुर : किशोरी कोचिंग सेंटरों में वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के पिपरा भंडारों व अर्जुनका में संचालित किशोरी कोचिंग सेंटरों में वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का स्वयंसेवी संस्था प्रेरणा भारती के तत्वावधान में आयोजित किया गया. इस वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम के तहत कोचिंग सेंटर की बालिकाओं का 100 मीटर रेस, गणित दौड़, मेमोरी रेस व गुलेल से निशाना लगाने की प्रतियोगिता के साथ-साथ आम ग्रामीण बच्चों के लिए 100 मीटर दौड़ व महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. पिपरा में आयोजित इस प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेताओं को पंचायत की मुखिया कसीरन खातून, जेंडर सीआरपी पूनम कुमारी, पीआर विकास गुप्ता व आफताब आलम द्वारा क्रमशः बैग, छाता व टोपी देकर सम्मानित किया गया. वहीं, म्यूजिकल चेयर में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान की विजेताओं को क्रमशः बैग, हैंडबैग व छाता देकर सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >