करौं के 134 स्कूलों में हुई वार्षिक परीक्षा

करौं प्रखंड के 134 विद्यालय में वार्षिक परीक्षा संपन्न

करौं. प्रखंड के 134 विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई. वर्ग प्रथम से लेकर सप्तम तक के छात्र-छात्राएं वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए. विद्यार्थियों ने हिंदी, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान विषय का परीक्षा दिया. प्रखंड के संकुल साधन सेवी द्वारा विद्यालयों को प्रश्न पत्र विद्यालय स्तर पर उपलब्ध कराया गया. प्रखंड के 134 विद्यालयों में शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न हुआ. वार्षिक परीक्षा 11 से शुरू होकर 14 मार्च तक आयोजित किया गया. परीक्षा के अंतिम दिन गणित व सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर हुआ. इस दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी ने परीक्षा के अंतिम दिन विभिन्न विद्यालयों में जाकर परीक्षा का निरीक्षण किया. मौके पर राकेश कुमार राय, जितेंद्र नाथ शर्मा, पुष्पा देवी, जर्मन तुरी, जुगल किशोर चौधरी, कृष्ण प्रकाश वीरेंद्र पंजियारा, अमरनाथ चौधरी, लक्ष्मण सोरेन, शैलेंद्र मरांडी, ओम प्रकाश सिंह समेत अन्य शिक्षकों द्वारा परीक्षा के सफल संचालन में अपना योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >