पालोजोरी. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस पार्टी की प्रखंड कमेटी की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष अफरोज अंसारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पार्टी संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूती प्रदान करने को लेकर विचार विमर्श किया गया. प्रखंड संयोजक सिराज अंसारी ने कहा की पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को तन मन धन से मेहनत करने की जरूरत है. बताया गया कि सभी तीनों मंडल अध्यक्ष 10 मार्च को देवघर में झारखंड प्रभारी राजू जी के साथ बैठक करेंगे. मौके पर प्रखंड सचिव शमशेर अंसारी, मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार राय, महमूद अंसारी, दुधानी पंचायत अध्यक्ष नियामत अंसारी, मुमताज अंसारी, नूर अंसारी, दिलकश हुसैन, सगराजोर पंचायत अध्यक्ष अल्ताफ अंसारी, लाल अंसारी, नसीम अंसारी, इसराइल अंसारी, सरफराज अंसारी, तस्लीम अंसारी, शकील अंसारी, अनीश राजा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
