सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे कार सवार

मधुपुर थाना क्षेत्र के गडिया जज आवास के पास अहले सुबह एक कार अनियंत्रित वाहन पेड़ से टकरा गयी

मधुपुर. थाना क्षेत्र के गडिया जज आवास के पास बुधवार की अहले सुबह एक कार अनियंत्रित वाहन पेड़ से टकरा गयी. दुर्घटना में चालक समेत पांच व्यक्ति बाल-बाल बच गये. बताया जाता है कि सभी व्यक्ति राजधनवार से तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने के बाद मधुपुर थाना क्षेत्र के राखाबनी गांव जा रहे थे. इसी क्रम में आई टेन कार के चालक को झपकी आ गयी और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. कार में सवार लोगों को मामूली चोट लगी. सभी बाल-बाल बच गये. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >