सारठ. समाज कल्याण विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आपूर्ति की बर्तन की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. बताया गया कि जिला कार्यालय से सारठ बाल विकास परियोजना को प्रखंड के 227 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को भोजन कराने के लिए बर्तन की आपूर्ति एक माह पूर्व की गयी थी. सारठ परियोजना द्वारा आपूर्ति की बर्तन को प्रखंड परिसर में बने पुराने सभा भवन में भंडारण कर रखा गया था. सोमवार को भवन के पीछे लघुशंका करने पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि खिड़की के नीचे सेंधमार कर वारदात को अंजाम दिया गया, जिसमें बर्तन की चोरी ली गयी है. वहीं, कुछ बर्तन बिखरा पड़ा देखकर सीडीपीओ कार्यालय को सूचना दी गयी. इसके बाद महिला पर्यवेक्षिका ने चोरी की घटना का जायजा लिया. पर्यवेक्षिका ने बर्तन चोरी होने की होने सूचना सीओ कृष्ण चंद सिंह मुंडा को दी. हालांकि समाचार लिखे जाने तक सीडीपीओ कार्यालय द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दी गयी है. बच्चों को भोजन कराने वाले सारे बर्तन की चोरी कर ली गयी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
