रामजस रोड से बाइक चोरी, थाने में शिकायत

शादी के लिए बर्तन वगैरह सामान खरीदने अग्रसेन भवन के पास गया

मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत रामजस रोड से नया बाजार मोहल्ला निवासी राहुल जायसवाल की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. घटना के संबंध में राहुल ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बाइक रामजस रोड शिव मंदिर के पास खड़ी कर अपने दोस्त शुभम गुप्ता की बहन की शादी के लिए बर्तन वगैरह सामान खरीदने अग्रसेन भवन के पास गया था. जब वापस लौट कर आया तो बाइक ( जेएच 15 वाई 3664) गायब थी. बाइक में रखा गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट भी चोरी हो गयी. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला, तब थाना में आकर लिखित सूचना दी. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >