Deoghar news : रसोई गैस की कालाबाजारी करने वाले गैस संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी : एसडीओ

अनुमंडल कार्यालय कक्ष में गुरुवार को एसडीओ राजीव कुमार ने विभिन्न गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की और उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से गैस की आपूर्ति करने का निर्देश दिया.

मधुपुर . अनुमंडल कार्यालय कक्ष में गुरुवार को एसडीओ राजीव कुमार ने इंडेन व एचपी गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि युद्ध की स्थिति का फायदा उठाकर गैस की कालाबाजारी या कृत्रिम किल्लत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने एजेंसियों को नियमित रूप से स्टॉक की जानकारी देने व उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में रसोई गैस एजेंसी संचालकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी प्रकार की कमी नहीं है. वहीं कालाबाजारी पर रोक लगाने को लेकर सीओ के नेतृत्व में एक टास्क फोर्स का गठन किया गया. जिसके माध्यम से समय-समय पर गोदाम की जांच व कड़ी निगरानी रखेगी. एसडीओ ने आम जनता से भी अपील कर कहा कि वे किसी भी तरह की अफवाह या घबराहट में आकर रसोई गैस का अनावश्यक भंडारण न करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है. उन्होंने एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिया कि गैस वितरण में पारदर्शिता बनाये. ताकि किसी भी उपभोक्ता को परेशान न होना पड़े. उन्होंने कहा कि कालाबाजारी में संलिप्त पाये जाने वाले किसी भी व्यक्ति या एजेंसी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में रसोई गैस संचालकों ने बताया कि पिछले दो दिनों से नेटवर्क समस्या के चलते इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पांस सिस्टम व ऑनलाइन पोर्टल पर गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद है. बुकिंग न होने के कारण इंडेन, एचपी व भारत गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी है. वही उपभोक्ताओं का कहना है कि ओटीपी न आने के कारण वे बुकिंग नहीं कर पा रहे है. जबकि एजेंसियां बिना ओटीपी के सिलेंडर देने से मना कर रही है. मौके पर एचपी गैस संचालक मुकेश कुमार सिंह, इंडेन गैस के प्रतिनिधि, संजय राय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >