बागवानी व टीसीबी निर्माण में लायें तेजी : बीडीओ

विकास कार्यों में कोताही नहीं बरतें हर हाल में लक्ष्य प्राप्त करें : बीडीओ

सारवां. प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को बीडीओ रजनीश कुमार ने पंचायत व रोजगार सेवक संग एक बैठक की. इस दौरान प्रखंड की 14 पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों समेत आवास निर्माण व मनरेगा के तहत डोभा-टीसीबी, बागवानी मिशन के तहत पौधरोपण योजना की समीक्षा की गयी. वहीं, बीडीओ ने पंचायत सेवक व रोजगार सेवक को हर हाल में लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया. कहा कि वे नियमित रूप से पंचायत का भ्रमण कर आवास के लाभुकों का सत्यापन करें. साथ ही जिन्होंने आवास का लिंटन तक का कार्य पूरा कर लिया है. उन्हें प्रेरित कर ढलाई करवाएं. कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं करें. अपने लक्ष्य को प्राप्त करें. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी दिलीप कुमार राय, पीएम आवास समन्वयक सौरव केसरी, एइ जयप्रकाश तिर्की, जेई उमेश सिंह, बीटीएम आशीष कुमार दुबे, पंचायत सेवक शालिनी कुमारी, मोइन अंसारी, मनोज यादव, विक्रम कुमार, जगदीश पंडित, निमाई चंद्र मंडल, संजय मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >