गायब युवती को पुलिस ने बिहार के नवादा से किया बरामद, आरोपी को भेजा जेल

जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव से रहस्यमय परिस्थिति में गायब हुई युवती को पुलिस ने बिहार के नवादा जिला से बरामद किया है. वहीं आरोपी को भी जेल भेज दिया है.

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव से रहस्यमय परिस्थिति में गायब हुई युवती को पुलिस ने बिहार के नवादा जिला से बरामद किया है. पुलिस ने युवती को भगाने वाले युवक बिहार के नवादा जिला के सिरदला थाना क्षेत्र के चौबे गांव निवासी आयुष कुमार उर्फ प्रिंस कुमार को भी हिरासत में लिया है. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के अनुसार आठ मई को युवती अपने घर से शौच जाने की बात कह कर बाहर निकली थी, जो काफी देर तक घर वापस नही लौटी, तो परिवार के सदस्यों ने आसपास के इलाके व अपने रिश्तेदारों के घरों में खोजबीन की. लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नही मिल सकी. खोजबीन में पता चला कि युवती को आरोपी युवक को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था. घटना के बाद युवती के पिता ने थाना में आवेदन देकर युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि युवती को लेकर आरोपी नवादा चला गया है. सूचना मिलते ही थाना से एसआइ सचित कुमार सिंह ने जवान व महिला पुलिस कर्मी के साथ उक्त स्थान पर पहुंच कर दोनों को बरामद कर लिया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishidh malviya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >