Deoghar news : रेलवे ट्रैक से युवक का मिला शव, परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या किये जाने का लगाया आरोप

जसीडीह के मानिकपुर सरासनी गांव के पास रेलवे ट्रैक से संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिला है. परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या किये जाने का आरोप लगाया है.

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर सरासनी गांव के पास रेलवे ट्रैक से पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव बरामद किया. युवक का सिर कटकर अलग हो गया था. युवक की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के बंका गांव निवासी शीतल यादव के पुत्र रोहित यादव के रूप में हुई है, जिसकी पहचान मृतक के पिता सहित परिवार के सदस्यों ने किया. परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ व्यक्ति ने उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया है.

घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दीपक कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया. जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह को स्टेशन के पदाधिकारी ने पुलिस को सूचना दी थी कि उक्त स्थान के पोल संख्या 325/17 के पास अप लाइन के ट्रैक पर युवक का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही थाना से एसआइ राजेश कुमार झा, आरपीएफ एएसआइ शंभू राय जवान के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल की. जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक मोबाइल बरामद किया है. पुलिस ने बरामद मोबाइल के माध्यम से घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी.

मौके पर एसआइ रामानुज सिंह, एएसआइ रामानुज मिश्रा भी जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारिकी से जांच पड़ताल की. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है. परिजनों ने पुलिस को युवक द्वारा किया गया मैसेज व आरोपी द्वारा जान मारने की धमकी की रिकॉर्डिंग सौंपने की बात कही है. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं.

परिजनों का आरोप, साक्ष्य छिपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका

युवक के पिता ने बताया कि उसके पुत्र का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग में था, जिसे लेकर लड़की के परिजनों ने कई बार उसे जान से मारने की धमकी दी थी . शुक्रवार की रात को गांव में डीजे बज रहा था, जहां उसके पुत्र गया हुआ था. इसी दौरान गांव के दो व्यक्ति ने उसे बुला कर अपने साथ स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जहां से युवक किसी तरह भागकर एक गड्ढे में छुप गया और अपने मामा के मोबाइल पर मैसेज कर घटना की जानकारी दी थी. इसके बाद पुनः उक्त सभी व्यक्ति ने उसे पकड़ कर जान मारने की नीयत से हमला कर दिया. इससे उसकी मौत हो गयी और सभी ने उसे साक्ष्य छिपाने की नीयत से रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. सभी व्यक्ति ने मिलकर उसकी हत्या कर शव को साक्ष्य छिपाने की नीयत से रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है.

हाइलाइटर

॰जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर सरासनी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव॰मौके से युवक का मोबाइल पुलिस ने किया बरामद

॰परिजनों ने गांव के एक परिवार पर युवक की हत्या कर शव ट्रैक पर रखने का लगाया आरोप

॰परिजनों ने पुलिस को युवक का अंतिम मैसेज व आरोपी द्वारा जान मारने की धमकी संबंधी रिकॉर्डिंग सौंपने की बात कही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishidh malviya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >