Deoghar News : प्रेम प्रसंग में किशोर की हत्या करने का आरोप, दो लोगों को बनाया आरोपित

जसीडीह थाना क्षेत्र के साधुजोर गांव के जोरिया के पास सोमवार को एक पेड़ पर फंदे से लटका एक किशोर का शव बरामद होने के मामले में परिजन ने हत्या करने का आरोप लगाया है.

प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के साधुजोर गांव के जोरिया के पास सोमवार को एक पेड़ पर फंदे से लटका एक किशोर का शव बरामद होने के मामले में परिजन ने हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना के संबंध में मृतक कबीर टुडू (17) के पिता बाबू धन टुडू ने जसीडीह थाने में सोनालाल हांसदा व गोपाल हेंब्रम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज मामले में कहा है कि रविवार की रात को कबीर अपने छोटे भाई और एक दोस्त के साथ बड़कीटांड़ स्थित मकान में सोने गया था. रात को उसके मोबाइल पर फोन आया, तो वह कुछ देर में वापस आने की बात कह कर निकल गया, जो सुबह तक वापस नहीं लौटा. काफी देर बाद जानकारी मिली कि उसके पुत्र की हत्या हो गयी है. सूचना पाकर पीड़ित घर पहुंचा, तो देखा कि उसके घर के आंगन में शव पड़ा हुआ था. पूछताछ करने पर पता चला कि गोपाल हेंब्रम और लखन टुडू ने शव को पेड़ से उतारा कर घर लाये और फांसी में उपयोग किया गया दुपट्टा को गायब कर दिया गया. पिता ने जांच-पड़ताल की, तो पता चला कि कबीर का गांव की एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसे लेकर दोनों आरोपी ने उसकी हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को पेड़ में लटका दिया. घटना को लेकर पीड़ित के पिता ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NISHIDH MALVIYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >