deoghar news : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी जीरो माइल के पास एक बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर पेड़ में टक्कर मार दी. घटना में पुनासी गांव निवासी मुकेश रमानी की मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी जीरो माइल के पास एक बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर पेड़ में टक्कर मार दी. घटना में पुनासी गांव निवासी मुकेश रमानी व सूरज रजवार गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मुकेश रमानी को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, मुकेश रमानी अपनी बाइक बजाज पल्सर से मित्र सूरज रजवार के साथ जीरो माइल आया था तथा वहां से वापस घर लौट रहा था. इसी क्रम में उक्त स्थान पर वह अनियंत्रित हो गया और पेड़ में धक्का मार दिया. इससे दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद स्थानीय निवासी राजकुमार ने अन्य लोगों के साथ मिलकर घायलों को उठा कर सदर अस्पताल ले गये, जहां ऑन मुकेश को मृत घोषित कर दिया गया. दूसरी ओर सूरज का इलाज चल रहा है. इस घटना से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHIDH MALVIYA

NISHIDH MALVIYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >